{"_id":"583c7a244f1c1b9345de5841","slug":"high-alart-police-inspection-naka-crime-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हाई अलर्ट, नाकों पर सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हाई अलर्ट, नाकों पर सघन चेकिंग
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक के बाद हाई अलर्ट के चलते सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत जिले में 35 जगह नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। बता दें कि रविवार को नाभा जेल पर 10 हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर मिंटू के अलावा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह, विक्की गोंडरा, नितिन देओल और विक्रमजीत को छुड़ा कर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह की देखरेख में कुरुक्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया और सभी वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान में पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सभी उप पुलिस अधीक्षक, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज, अपराध शाखा एक व दो के साथ-साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी नाकाबंदी कर चेकिंग की।
विज्ञापन
पुलिस के सभी थानों के एरिया में मुख्य मार्गों के साथ-साथ अन्य जगह पर कुल 35 पुलिस नाके, 15 मोटरसाइकिल राइडरों, 26 पीसीआर और अन्य वाहनों को गश्त पर लगाई। इसके साथ-साथ सभी नाका इंचार्ज, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्जो को नाकाबंदी करके वाहनों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की।
विज्ञापन