फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heroin was being bought from Delhi and was caught in Kurukshetra.

Kurukshetra News: दिल्ली से खरीदकर ला रहे थे हेरोइन, कुरुक्षेत्र में धरे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Heroin was being bought from Delhi and was caught in Kurukshetra.
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार चालक समेत तीन लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चरणजोत सिंह उर्फ जोत निवासी छछरौली जिला यमुनानगर, अनमोल बतरा निवासी शाहाबाद व दीपांशु उर्फ बुच्ची निवासी बीड कालवा के कब्जे से 269 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गुप्त सूचना पर टीम ने इन आरोपियों को जीटी रोड से काबू किया।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर पिपली चौक के निकट गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि चरणजोत सिंह, अनमोल बतरा व दीपांशु तीनों मिलकर इलाके में हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। आज भी तीनों दिल्ली से हेरोइन लेकर अपनी कार में जीटी रोड पर उमरी फ्लाईओवर से होते हुए बाबैन की तरफ जाएंगे। सूचना पर टीम ने उमरी फ्लाईओवर पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर के बाद टीम को सामने से मिली सूचना के मुताबिक एक कार आती दिखाई दी। टीम ने चालक को कार रोकने का इशारा कर उनको रुकवा लिया। कार की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 269 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश से चरणजोत सिंह को तीन दिन के रिमांड पर लेकर अनमोल व दीपांशु को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed