फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Helpless cows cause trouble in new vegetable market

Kurukshetra News: नई सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Helpless cows cause trouble in new vegetable market
605....सब्जी मंडी में खरीदारी करती महिला। संवाद
करनाल। नई सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं के कारण ग्राहकों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। यहां न तो सफाई है और न ही सब्जी के बचे अवशेष उठाने की ही व्यवस्था है। मंडी में दिनभर खुलेआम गोवंश घूमते हैं जो न सिर्फ सब्जियों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि अल सुबह सब्जियां खरीदने आने वाले दुकानदारों के लिए भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। यहां चारों ओर सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और शाैचालय भी गंदगी से अटे पड़े हैं।
विज्ञापन



यहां हर समय गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां जगह-जगह फैल रही गंदगी और दुर्गंध के कारण आने वाले लोगों का खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है। मंडी में आने वाले लोगों का कहना है कि समस्या को दो महीने से ज्यादा बढ़ गई है।निगम प्रशासन की ओर से इन बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस कारण से पूरी मंडी अव्यवस्थित है।
विज्ञापन




गोवंशों का हो स्थाई समाधान

सब्जी व्रिकेता पालाराम ने बताया कि यहां घूमने वाले गोवंश सब्जी की बोरियों को नुकसान पहुचाते हैं। इस कारण कई बार बोरी फट जाती है और नुकसान हो जाता है। कई बार इन्हें हटाने के लिए कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गोवंश की समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाैचालयों में गंदगी, खुले में शाैच जाने को मजबूर

धर्मबीर का कहना है कि गंदगी इतनी है कि यहां खड़े होना मुश्किल हो जाता है। सीवर लाइन बंद होने से शाैचालयों में गंदगी भरी पड़ी है। यहां निरंतर सफाई न होने से लोग खुले में ही शाैच जाते हैं। मंडी की सड़कों पर भी कूड़े का ढेर पड़ा रहता है।


लोग हो रहे चोटिल

संजय बंसल का कहना है कि ये गोवंश रात के समय में भी यहां घूमते रहते हैं। अंधेरे में कई बार गोवंश न दिखाई देने की वजह से यहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों की टक्कर गोवंश से हो जाती है और वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं।




ग्राहक को भी नुकसान पहुंचा रहे गोवंश

ग्राहक प्रकाश ने बताया कि कई बार जब वे सब्जियां खरीद कर घर ले जाने लगते हैं तो अक्सर गोवंश अचानक उनके पास आ जाते हैं। गोवंश के कारण भी मंडी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां घूम रहे गोवंश अब ग्राहकों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed