{"_id":"640ce1e9937860f8b40f01e7","slug":"helipad-to-be-built-in-police-line-proposal-prepared-and-sent-to-government-for-approval-kurukshetra-news-c-18-1-56059-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस लाइन में बनेगा हेलीपैड, प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस लाइन में बनेगा हेलीपैड, प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में स्थायी हेलीपैड प्रोजेक्ट बनाने की योजना तैयार की गई है। इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा और यह कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में स्थापित करने में अहम कदम होगा।
विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने पर फोकस रखे हुए है। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए पुलिस लाइन में स्थायी हेलीपैड बनाने की योजना तैयार की गई है। यह एक बहुत बड़ी परियोजना है। इस योजना पर सरकार की मोहर लगने के बाद प्रस्ताव के अनुसार कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे कुरुक्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बनाएगा।
विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से गीता स्थली ज्योतिसर को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से करीब 206 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित संग्रहालय बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का काफी कार्य पूरा किया जा चुका है और सरकार का प्रयास है कि इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा कर लिया जाए। इस प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रखे हुए हैं। इस शहर के सभी तीर्थों पर विकास कार्य चल रहे हैं और कई तीर्थों पर विकास कार्य पूरे भी किए जा चुके हैं।