{"_id":"694c4b9eb00f73ee700e335b","slug":"heavy-fines-will-be-imposed-on-those-riding-without-helmets-from-january-1-kurukshetra-news-c-36-1-amb1001-155209-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिना हेलमेट चलने वालों पर एक जनवरी से लगेगा भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिना हेलमेट चलने वालों पर एक जनवरी से लगेगा भारी जुर्माना
Thu, 25 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने अंबाला वासियों से अपील की है कि एक जनवरी 2026 से दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं, अन्यथा उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा, विशेष तौर पर दोपहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में अधिक मौतें हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती हैं। इसके अलावा उन्होंने बिना पैट्रन नंबर, बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड और अन्य उल्लंघन पर विशेष ध्यान देने के लिए पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।