{"_id":"6a1605c0d91feb12210b7d52","slug":"heat-persists-hot-winds-increase-trouble-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-155462-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गर्मी बरकरार, गर्म हवा ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गर्मी बरकरार, गर्म हवा ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार का दिन बेहद गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री से भी अधिक रहा, जिसके साथ ही 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी रही। बुधवार को भी अधिकतम पारा 43 डिग्री से भी अधिक रहने व और भी तेज धूप की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग की ओर से दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की आशंका जताई है, जिससे तापमान में गिरावट पर भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
बढ़ती गर्मी के बीच जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल हो चुका है। दोपहर के समय शहर ही नहीं गांवों में भी गलियां सूनी होने लगी है। मंगलवार को बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर रौनक गायब रही, जिसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ा। हालांकि सुबह व शाम को खरीदारी जरूर होती रही लेकिन दुकानदारों के चेहरे पर गर्मी चिंता बढ़ा रही है।
आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन-- अधिकतम तापमान-- न्यूनतम तापमान
बुधवार-- 43 डिग्री सेल्सियस-- 28 डिग्री सेल्सियस
वीरवार-- 40 डिग्री सेल्सियस-- 26 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार-- 36 डिग्री सेल्सियस-- 24 डिग्री सेल्सियस
शनिवार-- 32 डिग्री सेल्सियस-- 24 डिग्री सेल्सियस
गर्मी से बचाव के लिए फिर जारी हुई एडवाइजरी
गर्म हवा चलने से होने वाली गर्मी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने फिर एडवाइजरी जारी की है, इसमें बताया गया कि अत्यधिक गर्म समय में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। विशेषकर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक, जब लू चलने की संभावना अधिक रहती है, धूप में जाने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को टोपी, दुपट्टे, छतरी या हैट से ढककर रखें तथा हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें, ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रह सके।
विज्ञापन
पेय पदार्थों का सेवन लाभदायक
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के मुताबिक गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास लगे या न लगे, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। नींबू पानी, लस्सी, छाछ, ओआरएस तथा चावल का मांड जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन लाभदायक है। उन्होंने लोगों को जंक फूड तथा अधिक तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि ताजे फल, हरी सब्जियां एवं घर का हल्का भोजन ही ग्रहण करें। किसी व्यक्ति को चक्कर आना, अत्यधिक पसीना आना, घबराहट, उल्टी, तेज सिरदर्द, बेहोशी या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सहायता लें।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के बीच जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल हो चुका है। दोपहर के समय शहर ही नहीं गांवों में भी गलियां सूनी होने लगी है। मंगलवार को बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर रौनक गायब रही, जिसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ा। हालांकि सुबह व शाम को खरीदारी जरूर होती रही लेकिन दुकानदारों के चेहरे पर गर्मी चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार