फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heat increased, maximum temperature reached 28 degrees

Kurukshetra News: बढ़ी गर्मी, 28 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Heat increased, maximum temperature reached 28 degrees
कुरुक्षेत्र। खेतों में खड़ी सरसों की फसल। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। मौसम तेजी से बदल रहा है और दोपहर के समय धूप तेज होने से वातावरण में गर्माहट बढ़ने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने कहा कि आने वाले सप्ताह में तापमान में और वृद्धि होगी, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ किसानों पर भी पड़ रहा है। दोपहर के समय गर्माहट बढ़ रही है। वहीं सुबह के समय हल्की ठंडक के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है जिससे सर्दी, जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन


प्रदूषण का स्तर भी चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 दर्ज किया गया, जो मध्यम से खराब श्रेणी के बीच माना जाता है। प्रदूषण के स्तर में कोई खास गिरावट नहीं होने से सांस के मरीजों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण का स्तर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed