फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heat and humidity cause distress; markets wear a deserted look.

Kurukshetra News: गर्मी और उसम से बढ़ी परेशानी, बाजारों में छाया सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Heat and humidity cause distress; markets wear a deserted look.
कुरुक्षेत्र। जिले में बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी और उसम बढ़ गई है। शनिवार को उसम भरी गर्मी से लोग काफी परेशान दिखे। दोपहर के समय शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

गर्मी का असर कारोबार पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। दोपहर में बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम होने से सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, सुबह कुछ देर के लिए बादल भी छाए रहे। शाम ढलने के साथ मौसम में थोड़ी राहत महसूस हुई। तापमान में कमी आने पर लोग घरों से बाहर निकले। शहर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई। ब्रह्मसरोवर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय नागरिक सैर करने पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को धूप से बचाव करने की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही दोपहर में बाहर निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed