{"_id":"5ff782188ebc3e31c965d237","slug":"health-worker-dry-run-programmine-corona-trail-kurukshetra-news-knl56894798","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
विज्ञापन
जिले के छह केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। इसके लिए सभी 6 कोरोना वैक्सीन सेंटरों पर 150 लाभार्थियों पर मॉकड्रिल की गई। लाभार्थियों को पहचान पत्र दिखाने पर ही केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति मिली। कोरोना वैक्सीन जांच के लिए अलग-अलग कक्ष भी बनाए गए, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत सामने ना आए। सभी सेंटरों को एडीसी और संबंधित नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण कर ड्राई रन प्रक्रिया को चैक किया।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार और कोरोना वैक्सीन के लिए निर्धारित की गई गाइडलाइन के अनुसार कुरुक्षेत्र के 6 केंद्रों पर ड्राई रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त महावीर सिंह और एसडीएम थानेसर अखिल पिलानी की एलएनजेपी, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता की पोली क्लीनिक सेक्टर-4, एमडी शुगर मिल विरेंद्र सिंह की कृष्णा नगर गामड़ी सीएचसी सेंटर, एसडीएम पिहोवा सोनू राम की सीएचसी पिहोवा, एसडीएम लाडवा कपिल शर्मा की सीएचसी मथाना, एसडीएम शाहाबाद डॉ. विनेश कुमार की सीएचसी बारना की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा सैनी, डॉ. अनुपमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
तीन चरणों में होगी वैक्सीनेशन
सरकार के आदेशानुसार प्रथम चरण में कोविड-19 के दौरान कार्य करने वाले हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में फ्रंट लाईन वर्करों तथा तीसरे चरण में जिनकी आयु 50 वर्ष से ऊपर और उसके बाद उन व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी भी बीमारी से ज्यादा ग्रस्त है। इसके तहत ही कुरुक्षेत्र में वीरवार को मॉकड्रिल चलाई गई और लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क और हाथों को सैनिटाइज करवाया
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन गाइडलाइंस के अनुसार सबसे पहले सिक्योरिटी पर्सन सेंटर में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क और हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। इस टीम ने वैक्सीन अधिकारी सेंटरों में आने वाले लोगों को सूचि के हिसाब से वेरिफाई करना, आधार कार्ड व फोटो आईडी प्रूफ को चैक करना सुनिश्चित किया गया और कोरोना वैक्सीनेशन ड्राई रन क्रियान्वयन किया गया। यह वैक्सीन 2 चरणों में दी जाएगी पहले चरण में वैक्सीन देने के बाद वैक्सीन अधिकारी व्यक्ति को एक अलग रूम में ले जाना सुनिश्चित करेगा तथा वैक्सीन प्राप्त कर चुके व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट तक उस रूम में रहना होगा और वैक्सीन अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उस व्यक्ति के शरीर पर इस वैक्सीन का कोई बुरा प्रभाव तो नहीं पड़ा है। इसके अलावा दूसरी वैक्सीन लगभग 28 दिनों के बाद ही लगाई जाएगी जिसकी तिथि व्यक्ति को एसएमएस के जरिए बता दी जाएगी। यह वैक्सीन जिले के सभी लोगों को निशुल्क प्रदान की जाएगी।
शाहाबाद एसडीएम ने किया बारना सीएचसी में ड्राई रन का निरीक्षण
एसडीएम शाहाबाद डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि बारना सीएचसी में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राई रन का कार्य सुचारु रुप से चला। इस ड्राई रन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के 25 कर्मचारियों पर कोरोना वैक्सीन लगाने की मॉकड्रिल का कार्य किया गया।