फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health

विदेश से पहुंचे लोगों की ट्रेस करना स्वास्थ्य विभाग के लिए बना मुसीबत, एयरपोर्ट पर लिखवा रहे गलत पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
health
विदेश से पहुंच रहे लोगों को ट्रेस करना स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। विदेश से पहुंचे लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर सैंपलिंग के दौरान अपना पता व मोबाइल नंबर गलत लिखवा रहे हैं। इसी कारण जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को जमीनी स्तर पर उक्त लोगों की पुन: कोविड-19 जांच करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद से अब तक जिलेभर में 1793 लोग विदेश से कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं, लेकिन इनमें से 25 से अधिक ऐसे भी निकले हैं, जिन्होंने अपना गलत पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। ऐसे में अब जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उक्त लोगों को ट्रेस करना सिर दर्द बना हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है। जानकारी के अनुसार अभी तक विदेश से पहुंचने वाले दो लोगों को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही जांच में संक्रमित पाए जाने पर दोनों मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के लिए कई मुश्किलें बढ़ा दी है। वीरवार को भी जिले में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह कहा कि अभी तक लिए गए 610930 में से 585588 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1659 सैंपलों में से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. ललित कल्सन का कहना है कि जिले में अभी तक 1793 से अधिक लोग विदेश से कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। उन सभी को ट्रेस किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग गलत पता और मोबाइल नंबर के कारण ट्रेस नहीं हो सके।इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को अगवत करा दिया है। बताया कि विदेश से जो लोग कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed