{"_id":"5e3732b38ebc3e8d427f691f","slug":"health-jaundice-patient-14-semple-send-to-lab-kurukshetra-news-knl207715166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नये मामले मिले, 60 मरीजों की जांच, 14 सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नये मामले मिले, 60 मरीजों की जांच, 14 सैंपल भेजे
विज्ञापन
सेक्टर-3 में दूषित पेयजल के कारण पीलिया की चपेट में आए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 97 तक पहुंच गया है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद पुष्टि की है। पीलिया ने सेक्टर-3 और 30 के बाद शहर को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। रविवार को सेक्टर-5 से संदिग्ध पीलिया से ग्रस्त दो मरीज गुरुद्वारा में स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे। पीलिया के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकों ने दोनों मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए है, जिनकी सोमवार को रिपोर्ट आएगी। हालांकि शहर के ऐसे सैकड़ों मरीज है, जो पीलिया की चपेट में आ चुके हैं, जिनका उपचार शहर के निजी अस्पतालों में चला हुआ है। मालूम हो कि पीलिया की चपेट में आने सात माह की गर्भवती महिला सोनिया सहित तीन की मौत हो चुकी है। रविवार को पीजीआई रोहतक से मृतक सोनिया की डैथ ऑफ समरी भी स्वास्थ्य विभाग एवं परिजनों के पास पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि हपेटाइटस-ई के कारण सोनिया का लिवर डैमेज हो चुका था, जिसकी कारण उसकी मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई गई ओपीडी में रविवार को 60 से अधिक मरीज पहुंचे, जिनमें से 14 मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा है।
वहीं मरीज व उनके तीमारदार दुकानों से बोतलबंद पानी खरीद कर पी रहे हैं। मरीजों की बढ़ोतरी के साथ-साथ जांच के दौरान पेयजल के सैंपल भी अनफिट मिल रहे हैं। जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता ने बताया कि संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर-3 के साथ-साथ सेक्टर-4, 30, 5 और डेरा रामपुरा में भी सर्वे करवाया जा रहा है। हैलोजन की गोलियां व ओआरएस पैकेट बांटे जा रहे है। इसके साथ ही आमजन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डा. सहोता ने बताया कि अभी तक कुल 97 मरीज पीलिया से ग्रस्त पाए गए है, जिनमेें से 2 मरीज रविवार को पॉजीटिव मिले हैं। विभाग की ओर से प्रतिदिन लीकेज का पता लगाकर एचएसवीपी को सूचित किया जा रहा है।