फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health facilities will be available soon at the isolation center at the village level, Kurukshetra

ग्राम स्तर पर जल्द ही आइसोलेशन केंद्र में मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Health facilities will be available soon at the isolation center at the village level, Kurukshetra
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार जल्द प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के लिए आबादी अनुसार 50 हजार रुपये तक का फंड जारी करेगी। इस फंड के माध्यम से गांवों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए जाएंगे तथा उनमें ऑक्सीमीटर, स्टीम मशीन, थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर चेकिंग मशीन व कोरोना से संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर से गांव स्तर पर ही मजबूती के साथ लड़ा जा सके। ये जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है तो वहीं इसके अलावा सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए गांवों में ही कोरोना उपचार की व्यवस्था स्थापित करना बेहद जरूरी है इसलिए राज्य सरकार पंचायतों को तुरंत फंड मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन

सरकार सभी गांवों में उनकी आबादी अनुसार 10 हजार की जनसंख्या से कम वाले गांवों को 30 हजार और दस हजार से ज्यादा की आबादी वाले गांवों को 50 हजार रुपये का फंड देगी। उन्होंने कहा कि गांवों में चौपाल, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में कोरोना आइसोलेशन केंद्र बनाए जाएंगे। इनके संचालन के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी (एएनएम), आंगनबाड़ी वर्कर्स व ग्राम पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे और इन टीमों को सीएचसी व पीएचसी के इंचार्ज मॉनिटर करेंगे। यह टीमें ग्रामीण स्तर पर बनाए गए आइसोलेशन केंद्रों पर निरंतर नजर रखेंगी और सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंध कराना सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed