फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health department teams will reach door to door under the National Pulse Polio Campaign.

Kurukshetra News: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Health department teams will reach door to door under the National Pulse Polio Campaign.
पिहोवा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत 0 से पांच वर्ष तक के लगभग पिहोवा के 18 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पिहोवा के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखना और प्रदेश को पोलियो-मुक्त बनाना है।
विज्ञापन


डाॅ. मनीषा सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 12 से 14 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत पिहोवा के 87 गांवों को कवर किया जाएगा व पिहोवा शहर में 12 अक्तूबर को बूथ स्तर पर व 13 और 14 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से घर-घर जा कर सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य पिहोवा के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखना और प्रदेश को पोलियो-मुक्त बनाए रखने के अभियान को सशक्त करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और स्थानीय प्रशासन मिलकर सहयोग करेंगे। इसके अलावा उनके आसपास का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, क्योंकि पोलियो या पोलियोमाइलाइटिस एक संक्रामक और वायरल बीमारी है, जो मुख्यतः बच्चों को प्रभावित करती है। यह पोलियो वायरस के कारण होता है और शरीर के तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। यह बीमारी खासतौर से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होती है, जिन बच्चों का टीकाकरण अधूरा या नहीं हुआ है। बच्चों को चुस्त, फुर्तीला और रोगों से दूर रखने के लिए इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहयोग दें ताकि 0 से पांच वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके और कोई भी बच्चा इस पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed