फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health department team reach people,who returns from china

चीन से लौट आठ लोगों के घर स्वास्थ्य विभाग ने दी दस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
health department team reach people,who returns from china
चीन में फैले कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। चीन से लौटने वाले लोगों की जैसे ही जिला प्रशासन को भनक लग रही है, तत्काल स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पांच ऐसे दो परिवारों के पांच लोगों को ढूंढ निकाला जो चीन से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। विभाग की टीम को सभी स्वस्थ मिले। उनको परामर्श दिया और किसी तरह के लक्षण दिखाई देने पर सूचना देने की हिदायत दी। स्वास्थ्य विभाग को सरस्वती कॉलोनी, खेड़ी मारकंडा, डीडी कॉलोनी, शंकर कॉलोनी और भगवान कॉलोनी में 8 लोगों की चीन से लौटने की सूचना मिली थी, जिनके घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्तक दी और उनका स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि पिपली निवासी जरनैल सिंह व उनकी पत्नी सतविंदर कौर आस्ट्रेलिया से 13 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जो आधा घंटे के लिए चीन में एयर पोर्ट पर रुके थे। इसके अलावा महिंद्र पाल सिंह, उनकी पत्नी कमलजीत कौर और भाई सतिंदर पाल सिंह 10 और 26 जनवरी को न्यूजीलैंड से कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। इन्होंने भी चीन से अपनी फ्लाइट बदली थी। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इनकी सूचना मिली, तत्काल उनका स्वास्थ्य जांचा गया। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चीन से लौटने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। उधर, उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि कोरोना वायॅरस से बचने के लिए निजी अस्पतालों में भी हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायॅरस संबंधी लक्षण और इलाज के बारे में सभी को जानकारी होनी जरूरी है, सभी निजी अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड, आईसीयू वार्ड व वेंटिलेटर की सुविधा होनी चाहिए और कोई भी संदिग्ध मरीज पाएं जाने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाना चाहिए। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने उपायुक्त को सरकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आईसोलेशन वार्ड बनाएं जाने पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। डिप्टी सीएमओ डा. सुदेश सहोता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वॉयरस को लेकर पूरी तरह सतर्क है और टीमों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed