फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health Department on alert ahead of offensive against Dengue; special campaign to run throughout the month.

Kurukshetra News: डेंगू पर वार से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पूरे माह चलेगा विशेष अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health Department on alert ahead of offensive against Dengue; special campaign to run throughout the month.
कुरुक्षेत्र। गांव-गांव रुके हुए पानी की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मानसून के आगमन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पूरे जुलाई माह को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 135 टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी, मच्छरों के लार्वा की जांच करेंगी और स्रोत नष्ट करने की कार्रवाई करेंगी। विभाग ने लोगों से प्रत्येक रविवार को घरों और शुक्रवार को कार्यालयों में ड्राई डे मनाने की अपील की है। जिले में इस साल अब तक डेंगू का केवल एक मामला सामने आया है, जबकि पिछले वर्ष 52 मरीज मिले थे। वहीं राहत की बात यह है कि इस साल अब तक जिले में मलेरिया का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है तथा दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। इसलिए कूलर, पानी की टंकियां, गमलों की ट्रे, फ्रिज की ट्रे और अन्य जल पात्रों को सप्ताह में एक बार खाली कर कम से कम 24 घंटे तक सूखने देना जरूरी है। घरों की छतों पर पड़े पुराने टायर, प्लास्टिक के बर्तन, नारियल के खोल और अन्य अनुपयोगी सामान में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग शुरू की : डॉ. प्रदीप
जिला डेंगू मलेरिया विशेषज्ञ उप सिविल सर्जन डॉ प्रदीप ने बताया कि अभियान के तहत डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत नगर निकायों ने संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रत्येक माह के पहले 15 दिनों में रैपिड फीवर सर्वे कर रही हैं। जिन क्षेत्रों में मच्छरों का लार्वा मिला है, वहां नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी और डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर भी स्रोत नष्ट करने के अभियान में जुटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द या आंखों के पीछे दर्द होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है। जिले के नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच और जरूरतमंद मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू से बचाव के लिए रखें ये सावधानियां
-हर रविवार घरों और शुक्रवार को कार्यालयों में ड्राई डे मनाएं।
-कूलर, टंकी, गमले और अन्य जल पात्र सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं।
घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।
खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं।
-इस साल अब तक डेंगू का 1 और मलेरिया का कोई मामला नहीं, जबकि पिछले वर्ष डेंगू के 52 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed