{"_id":"61c615300734f4426c634334","slug":"health-corona-pojitive-5-positive-case-found-kurukshetra-news-knl938546145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी कोरोना की रफ्तार, नियम हुए तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी कोरोना की रफ्तार, नियम हुए तार-तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब फिर से संभलने की जरूरत हैं। अब कोरोना वायरस तेजी से अपना रंग दिखाने लगा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने एक वर्षीय बच्चे सहित पांच लोगों को कोरोना की पुष्टि की है। इनमें सेक्टर-13 निवासी 66 वर्षीय महिला, 69 वर्षीय व्यक्ति लंदन से वापस कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। इसके अलावा गांव जुरासी खुर्द की 42 वर्षीय महिला वासी महिला न्यूयॉर्क, लंदन से पहुंची गांव छैलों वासी 40 वर्षीय महिला और गांव ईशरगढ़ का एक वर्षीय बच्चा शामिल है। अब कुरुक्षेत्र जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। इनमें से 2 मरीजों को होम आइसोलेट और 8 को अस्पताल में दाखिल किया गया है। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरते हुए विदेश से पहुंचे मरीजों की ओमिक्रॉन जांचने के लिए पुन: जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अभी तक 22 हजार 170 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 21803 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 357 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 612713 में से 588073 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शुक्रवार को 1783 सैंपलों में से पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आज 66 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
उधर, ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए जब शुक्रवार को जिला अस्पताल का दौरा किया तो मरीज कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए। इमरजेंसी वार्ड, गायनी विभाग, लैब और डॉक्टर की ओपीडी कक्ष के बाहर मरीज भीड़भाड़ में खड़े हुए मिले। इतना ही नहीं, ज्यादातर मरीज और उनके साथ आए तीमारदार बिना मास्क के घूम रहे थे।
एलएनजेपी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। इसलिए कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। कहा कि जिला अस्पताल में भी बिना मास्क घूम रहे मरीजों और तीमारदारों को जागरूक किया जाएगा। कोरोना महामारी के खिलाफ छिड़ी इस जंग में सभी की भागेदारी जरूरी है।
विज्ञापन
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़नी लगी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों को कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना चाहिए। कहा कि नियमित रूप से मास्क लगाकर रखेंगे तथा सामाजिक दूरियां बनाकर रखेंगे। इसके अलावा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचेंगे।