{"_id":"61c4c8a6beb81168010c293d","slug":"health-corona-camp-kurukshetra-news-knl93744021","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो प्लानिंग से कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को किया जाएगा वैक्सीनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो प्लानिंग से कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को किया जाएगा वैक्सीनेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति का टीकाकरण करने के लिए माइक्रो प्लानिंग पर काम किया जाएगा। इस माइक्रो प्लानिंग के अनुसार शहर के प्रत्येक वार्ड तथा सभी गांवों में टीकाकरण की दूसरी डोज से वंचित लोगों को जल्द टीका लगाया जाएगा। इस कार्य में गांवों में ग्राम सचिव, पटवारी, नंबरदार तथा शहरों में प्रत्येक वार्ड में निवर्तमान पार्षद, आरडब्ल्यूए और विभिन्न संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। इतना ही नहीं, उपायुक्त मुकुल कुमार ने सभी एसडीएम को विभागीय अधिकारियों को चिट्ठी लिखने के आदेश दिए हैं, ताकि सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों का टीकाकरण हो सके। उपायुक्त ने वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयार की गई योजना के बारे में फीडबैक ली तथा कुरुक्षेत्र जिले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए ब्लॉक अनुसार वैक्सीनेशन की रिपोर्ट हासिल की।
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने प्रत्येक पीएचसी और सीएचसी की पहली व दूसरी डोज के बारे में आंकड़ों सहित रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के नया ओमिक्रोन वैरिएंट बहुत तेजी के साथ अपना संक्रमण फैलता है। इस वैरिएंट को गंभीरता से लेकर लोगों को भी कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा, डॉ. सुदेश सहोता, डॉ. शैलेंद्र खांबरा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. ललित कल्सन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।