फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health checkup of 316 patients in health check-up camp organized in Jat Dharamshala

जाट धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 316 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 316 patients in health check-up camp organized in Jat Dharamshala
Health checkup of 316 patients in health check-up camp organized in Jat Dharamshala - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। विश्व होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग ने जाट धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में 210 होम्योपैथिक और 106 आयुर्वेदिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान भगवान धन्वंतरि एवं होम्योपैथिक पद्धति के जनक डॉ. सैम्युल हैनिमैन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आयुष चिकित्सा पद्धतियों की दैनिक जीवन में उपयोगिता तथा ऋतु अनुसार खानपान के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में विभिन्न रोगों का आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से निशुल्क इलाज किया गया तथा रोगियों को निशुल्क औषधियां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त शिविर में योग एवं मेडिटेशन तथा प्राणायाम का लाइव प्रदर्शन भी किया गया तथा विशेषज्ञ डॉ. अमृत लाल, डॉ. कुमार आनंद, डॉ. गुरप्रीत, डॉ. रीतू, डॉ. मोनिका, डॉ. मीना व मंजीत सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

शिविर में घरेलू रसोई में पाए जाने वाले मसालों की विभिन्न रोगों में उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गुरप्रीत, डॉ. महेंद्र व डॉ. मोनिका ने रोगियों की जांच की। इसके साथ ही फार्मासिस्ट विकास, रीना व अनुराधा ने रोगियों को निशुल्क औषधि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed