फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health checkup of 2102 animals, medicines distributed to 1208 animals

Kurukshetra News: 2102 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, 1208 पशुओं के लिए वितरित की दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 2102 animals, medicines distributed to 1208 animals
कुरुक्षेत्र। ​पशु स्वास्थ्य जांच शिविर में दवाईयां वितरीत करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद व पिहोवा उपमंडल में जलभराव से प्रभावित गांवों में अब स्थिति में काफी सुधार आया है। पानी उतरने के बाद पशुओं के स्वास्थ्य की तरफ पशुपालन विभाग की ओर से विशेष फोकस रखकर कार्य किया जा रहा है। इस विभाग की तरफ से प्रभावित 22 गांवों में शिविर लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ पेट के कीड़े मारने के लिए भी दवाई वितरित की जा रही है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. अनिल बनवाला ने कहा कि पशुपालन विभाग की तरफ से उपमंडल पिहोवा व शाहाबाद के जलभराव से प्रभावित गांव जिनमें कराह साहिब, अधोया, दिवाना, अजमतपुर, टबरा, जलबेहडा, झांसा, नैसी, नारायणगढ़, मदनपुर, गुमटी, मलिकपुर, मुगलमाजरा, तंगौर, कठवा, झरौली खुर्द, अहमदपुर, सुलखनी, नगला, नलवी, ठसका अली व नई बस्ती शामिल हैं, 24 पशु स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में लगभग 2102 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और 1208 पशुओं को कीटनाशक दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जलभराव की स्थिति में पशुओं को ऊंचे स्थान पर लेकर जाना चाहिए। पशुपालन विभाग ने शिविर लगाकर पशुपालकों को समझाने का प्रयास किया है कि पशुओं को साफ सुथरा चारा डालें व स्वच्छ पानी पिलाएं, क्योंकि दूषित पानी पीने व फफूंद लगे चारे को खाने से पशु बीमार हो सकता है।

कुरुक्षेत्र। पशु स्वास्थ्य जांच शिविर में दवाईयां वितरीत करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज

कुरुक्षेत्र। पशु स्वास्थ्य जांच शिविर में दवाईयां वितरीत करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed