फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health checkup of 162 patients in the camp

Kurukshetra News: शिविर में की 162 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

Tue, 03 Mar 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Mar 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 162 patients in the camp
कुरुक्षेत्र। पराशक्ति साधक वेद पाठशाला चैरिटेबल ट्रस्ट, मां कात्यानी मंदिर ब्रह्मसरोवर की ओर से शत्रुघ्न श्री हनुमान मंदिर परिसर आकाश नगर में ट्रस्ट के पीठाध्यक्ष पं. बलराम गौतम के जन्मोत्सव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 162 रोगियों को विशेषज्ञ परामर्श, ब्लड शुगर, पल्स रेट, हीमोग्लोबिन जांच और निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

शिविर में ब्रेन एवं स्पाइन न्यूरो सर्जन डॉ. हिमांशु जैन ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली के कारण रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और अब युवा वर्ग भी सर्वाइकल, साइटिका एवं कमर दर्द जैसी परेशानियों से प्रभावित हो रहा है। डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि जन्मोत्सव जैसे निजी अवसरों को समाज सेवा से जोड़ना ही सच्चे उत्सव का स्वरूप है। इस अवसर पर आकाश नगर की समाजसेविका पिंकी रानी ने जरूरतमंद एवं बुजुर्गजनों के लिए एक माह की कैल्शियम, आयरन, विटामिन-डी व मल्टीविटामिन दवाइयों के पैकेट वितरित किए। पं. बलराम गौतम ने सभी का अभिनंदन किया। शिविर की सफलता में पं. सोमनाथ गौतम आचार्य, पं. गोपाल गौतम, पं.अनिल गौतम, प. रूद्र गौतम, मोनिका (कोऑर्डिनेटर), प्रवीण, अंकित, अमृत, सौरभ, कुलदीप, राम स्वरूप प्रजापति,माला देवी,आर सी शर्मा सहित स्थानीय निवासियों का सराहनीय योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed