फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health camp organized with Havan Yagna in Baroda

Kurukshetra News: बड़ौदा में हवन यज्ञ के साथ लगाया स्वास्थ्य शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Health camp organized with Havan Yagna in Baroda
लाडवा। बड़ौदा गांव स्थित यज्ञशाला परिसर में यज्ञशाला एवं वी हेल्प चैरिटेबल ट्रस्ट लाडवा द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व जस्टिस प्रीतम पाल ने किया। आर्य रत्न पूनम सूरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में लगभग 225 मरीजों की जांच व उपचार किया गया। इससे पूर्व यज्ञशाला परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

पूर्व जस्टिस प्रीतम पाल ने कहा कि शिविर में मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, आंख, कान, नाक रोग विशेषज्ञ सहित सभी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी जबकि संस्थाओं की ओर से निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

वहीं शिविर में रक्तचाप, शुगर व अन्य टेस्ट भी निशुल्क किए गए। वहीं मोहन लाल धर्माचार्य ने कहा कि समय, स्थान एवं साधनों का सदुपयोग ही मनुष्य को यशस्वी बनाता है जिसका जीता जागता उदाहरण जस्टिस प्रीतम पाल के रूप में हम सबके मध्य है। इस अवसर पर यज्ञशाला की मुख्य प्रबंधक माया प्रीतम पाल, जस्टिस सुखद प्रीतम, अजय पाल एडवोकेट, मोहन लाल, अमन पाल एडवोकेट, गजेन्द्र, वेद प्रकाश कानूनगो, आकाश, हाकम सिंह, राजेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed