{"_id":"691787959913e339450fbbfc","slug":"health-camp-organized-by-ayush-department-in-village-kamoda-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145314-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गांव कमोदा में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गांव कमोदा में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप आयोजित
Sat, 15 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। गांव कमोदा में शुक्रवार को आयुष विभाग की ओर से भव्य स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप की शुरुआत पारंपरिक विधि से की गई और आयुष विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा, घरेलू उपचार, संतुलित जीवनशैली और प्राकृतिक तरीकों से रोग-निवारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जांच, शरीर सौष्ठव परीक्षण, तथा आयुष परामर्श सहित कई सेवाएं बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को बताया कि नियमित दिनचर्या, शुद्ध आहार और प्राकृतिक उपचार से गांवों में स्वास्थ्य स्तर को काफी बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा की सरकार का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं शहरों से पहले गांवों की चौपाल तक पहुंचें। आयुष विभाग द्वारा लगाए जा रहे ऐसे स्वास्थ्य शिविर केवल इलाज नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता का अभियान हैं।
विज्ञापन
स्वस्थ नागरिक ही मजबूत हरियाणा की नींव हैं और हमारा प्रयास है कि हर गांव स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बने। उन्होंने आयुष विभाग की टीम को इस सार्थक पहल के लिए धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं निरंतर इसी प्रकार गांव-गांव पहुंचती रहेंगी।