फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HCMSA takes out candle march in LNJP Civil Hospital

Kurukshetra News: एचसीएमएसए ने एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
HCMSA takes out candle march in LNJP Civil Hospital
कुरुक्षेत्र। कैंडल मार्च निकालते हुए एचसीएमएसए के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन (एचसीएमएसए) की ओर से कोलकाता में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बर्बरता के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। एचसीएमएसए ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

एचसीएमएसए के जिला प्रधान डॉ. प्रदीप नागर ने कहा कि कोलकाता में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध किया गया है। इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है। सभी आरोपियों को जल्द पकड़कर बेटी को जल्द न्याय दिया जाए। कैंडल मार्च जिला सिविल सर्जन कार्यालय से चलकर अस्पताल परिसर से होता हुआ कार्यालय पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने कैंडल जलाकर महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की सुरक्षा के लिए केंद्र स्तर पर मेडिकल सर्विसिस प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। चिकित्सकों को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदान किया जाए। कैंडल मार्च में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. बहादुर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed