फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Havoc of rain water, hundreds of acres of paddy wasted

Kurukshetra News: बरसाती पानी का कहर, सैकड़ों एकड़ धान बर्बाद

Mon, 17 Jul 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Havoc of rain water, hundreds of acres of paddy wasted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लाडवा। गांव दुगारी में बरसाती पानी आने के कारण सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है। अब पानी के साथ बहकर मरे हुए पशुओं के शव भी गांव की तरफ पहुंचने लगे हैं। जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीण दयाल सिंह, अंकित, बिंदर सिंह, यशपाल, कृष्णपाल, दिलशाद, रामनाथ, सुखबीर, शमशाद, विशाल, संदीप, हरीश, जस्सी आदि ने कहा कि पिछले कई दिनों से गांव में पीछे से पानी आ रहा है। पानी की चपेट में आने से सैकड़ों एकड़ खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में अब पशुओं के लिए चारा व खाने के लिए सब्जी तक भी खेतों में नहीं बची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पानी पीछे से आना कम नहीं हुआ तो गांव में कोई बीमारी भी फैल सकती है। क्योंकि गांव में अब जो पीछे से पानी आ रहा है उसके साथ एक मरी हुई भैंस भी पानी में एक किसान के खेत में आ गई है, जो कि इस गांव के किसी भी किसान की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस पानी पर काबू नहीं पाया तो आने वाले दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं एक किसान ने कहा कि उन्होंने पंचायत की लगभग 15 एकड़ जमीन 50 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से साल के लिए ली हुई है। परंतु सारी की सारी उस पंचायती जमीन में उन्होंने धान की फसल लगाई थी। जो पानी आने के कारण बर्बाद हो गई है। सभी किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed