फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Havildar Harjinder Singh lost his life in a road accident

Kurukshetra News: हवलदार हरजिंदर सिंह की सड़क हादसे में गई जान

Sun, 01 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Havildar Harjinder Singh lost his life in a road accident
बाबैन। सरदार हवलदार हरजिंदर सिंह के पार्थिव शव पर विलाप करते हुए परिजन। वायरल वीडियो
बाबैन। सेना में हवलदार मंगोली रांगड़ान गांव के सरदार हरजिंदर सिंह का शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यूनिट 28 पंजाब में भर्ती हरजिंदर सिंह 10 जनवरी को अपने घर अवकाश पर आए थे। शुक्रवार को वह अपने निजी कार्य से बराड़ा गए थे। वहां से घर लौटते समय अकालगढ़ के पास एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से हरजिंदर सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों के उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। हरजिंदर सिंह का छोटा भाई विदेश में है। सरदार हरजिंदर सिंह की दो बेटियां है। हरजिंदर सिंह की मौत की सूचना आर्मी यूनिट 28 पंजाब के अधिकारियों को दी गई तो उन्हाेंने इसकी सूचना जिला सैनिक अधिकारियों को दी। इसके बाद सेना के अधिकारी उनके शव को लेकर पैतृक गांव मंगोली रांगड़ान पहुंचे जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।।
विज्ञापन

दोनों बेटियां अपने पिता के शव से लिपट रोती रही तो वही बजुर्ग माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। हवलदार सरदार हरजिंदर सिंह कुपवाड़ा में कार्यरत थे और 10 जनवरी को 35 दिनों की छुट्टी पर आए हुए थे। पहाड़ी क्षेत्र में अधिक बर्फबारी होने के कारण उन्होंने छुट्टियां बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांव सरपंच प्रतिनिधि तेजवीर सिंह, पूर्व सरपंच मेजर सिंह, उदयवीर सिंह विर्क, जिला सैनिक बोर्ड आर आर शर्मा, सूबेदार गुलजार सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, गुरमीत सिंह, बलदेव सिंह, धर्मपाल सिंह, जगजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, कंवरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह लाडी, ताजवीर सिंह, विक्रम सिंह, रुपिंदर सिंह, बलदेव सिंह, जगजीवन सिंह, आशु गोयल और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

बाबैन। सरदार हवलदार हरजिंदर सिंह के पार्थिव शव पर विलाप करते हुए परिजन। वायरल वीडियो

बाबैन। सरदार हवलदार हरजिंदर सिंह के पार्थिव शव पर विलाप करते हुए परिजन। वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed