फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hasla will take to the streets on August 2 for the restoration of the old pension scheme

Kurukshetra News: पुरानी पेंशन स्कीम बहाल को लेकर दो अगस्त को सड़कों पर उतरेगी हसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Hasla will take to the streets on August 2 for the restoration of the old pension scheme
कुरुक्षेत्र। हसला सदस्यों को जानकारी देते हुए डॉ. तरसेम कौ​शिक। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हसला के राज्य उपप्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल को दो अगस्त पुराने बस अड्डा से लघु सचिवालय तक जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। ये प्रदर्शन पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित किया जाएगा, जिलेभर के विद्यालय के प्रमुख हिस्सा लेंगे। डॉ. तरसेम ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग है, लेकिन सरकार अभी तक भी कर्मचारियों की इस मांग को पूर्ण करने के लिए पहल नहीं कर रही। प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि वे राज्य में 2006 के पश्चात नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दे।
विज्ञापन

रामेश्वर दास ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने 2004 के पश्चात नियुक्त हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम के स्थान पर नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को लागू किया था, उस समय एनपीएस को ओपीएस से बेहतर बताकर कर्मचारियों के साथ छल किया था। अब सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस रूपी छलावे की समझ आ चुकी है, इसलिए देश में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए जन आंदोलन शुरू हो चुके हैं। आज कि आवश्यकता एकता व एवं जन की है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करने की घोषणा करेंगे तथा कर्मचारियों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ओपीएस रूपी तोहफा देंगे। इस मौके पर सुमन गौतम, प्रियंका, सुमन चौधरी, मनोज सहित प्राध्यापक एवं अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed