फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryanvi pop and choreography created a buzz, Kurukshetra

हरियाणवी पॉप और कोरियोग्राफी से मचाई धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi pop and choreography created a buzz, Kurukshetra
केयू में हरियाणवी गीत की प्रस्तुति देते हरविंद्र राणा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू में शुक्रवार को राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव शुरू हुआ तो हरियाणावी संस्कृति की धूम मच गई। हरियाणवी पॉप, कोरियोग्राफी और गीतों से युवा कलाकारों ने समां बांध दिया। दिन भर युवाओं में जोश बना रहा और कलाकार मनोरंजन करते रहे। केयू के ऑडिटोरियम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समारोह का शुभारंभ किया। वहीं हरियाणावी पॉप व लूर नृत्य की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं ने रंग जमा दिया।
विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव के प्रथम दिन आरके सदन में आयोजित भजन प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। ज्योतिबाफुले गर्वनमेंट कॉलेज रादौर के छात्रों ने दादा की पगड़ी, एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना के विद्यार्थियों बंदे दो दिन का तू मेहमान, चाहे तू मान, मत मान, गवर्नमेंट कॉलेज जींद ने गंगा जैसा नीर और न विष्णु जैसा तीर, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने बैठ जा दिल में, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान ने रागनी आ जा रे मेरे गाकर दर्शकों को का ध्यान आकर्षित किया। राजकीय महिला महाविद्यालय उगालान हिसार की छात्रा ने हरियाणवी भजन गोकुल गढ़ व चाली री मा राम पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यपाल, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डॉ. ममता सचदेवा, प्रो. मंजूला चौधरी, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया, उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सिंह ने हरियाणवी लोककला प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। लोककला प्रदर्शनी में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने लूर नृत्य पोस्टर व जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के रत्नावली बुलेटिन का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष डॉ. रामपाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य मंच का संचालन डॉ. विवेक चावला ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. सुनील ढींगडा, प्रो. डीएस राणा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. अमित लूदरी, प्रो. परमेश कुमार, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. जितेंद्र जांगडा सहित डीन, डायरेक्टर, अधिकारी, विभागाध्यक्ष, मास कम्यूनिकेेशन संस्थान की निदेशक डॉ. बिंदू, शिक्षक आबिद अली आदि मौजूद रहे।
रही गंगा जी तेरे खेत...
चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड की प्रतिभागी ने रही गंगा जी तेरे खेत में ौर वरण गई थी नीर राम की हरियाणवी भजन गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल, गवर्नमेंट कॉलेज मटक माजरी करनाल ने अपनी प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

खुले मंच पर सांग तो रागिनी व सोलो डांस
समारोह के दौरान ऑडिटोरियम में समीप ही खुले मंच पर सांग की प्रस्तुति दी गई। वहीं आरके सदन में रागनी, ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस व रागिनी कंपटीशन के अलावा हरियाणवी साज-सज्जा व हरियाणवी पगड़ी का भी आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।

रत्नावली महोत्सव में लूर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।  संवाद

रत्नावली महोत्सव में लूर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

कलाकारों की प्रस्तुति को मोबाइल में कैद करते अभिनेता सतीश कौशिक व अन्य।  संवाद

कलाकारों की प्रस्तुति को मोबाइल में कैद करते अभिनेता सतीश कौशिक व अन्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed