{"_id":"67367c219a541f161a0b08c7","slug":"haryanvi-evening-cultural-evening-in-australia-tomorrow-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-126939-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया में हरियाणवी सांझ सांस्कृतिक संध्या कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया में हरियाणवी सांझ सांस्कृतिक संध्या कल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा 16 नवंबर को सिडनी के रोज हिल गार्डन रेसकोर्स में एनआरआई ऑस्ट्रेलिया वासियों द्वारा हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणवी सांस्कृतिक सांझ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हरियाणवी लोक नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी का विशेष आयोजन किया जाएगा।
विरासत के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के प्रधान सेवा सिंह के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले सभी हरियाणवी एनआरआई परिवारों ने मिलकर एएचए का गठन किया है। एएचए हर वर्ष नवंबर में हरियाणा दिवस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह आयोजन को सफल बनाने के लिए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ, सांझ की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।
इसके अतिरिक्त, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक व विरासत हेरिटेज विलेज, कुरुक्षेत्र के मालिक डॉ. महा सिंह पूनिया, और हरियाणा के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी अपना समर्थन दिया है। एएचए के प्रधान सेवा सिंह ने बताया कि एएचए ऑस्ट्रेलिया में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रतिबद्ध है। एएचए द्वारा कोविड के दौरान हरियाणा सरकार की सहायता कर सामुदायिक कल्याण के लिए आर्थिक सहायता भी दी गई थी। डॉ. पूनिया ने बताया कि विरासत की ओर से सिडनी में सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोडऩे का प्रयास
सेवा सिंह ने बताया कि युवा पीढ़ी को हरियाणवी संस्कृति से जोडऩे के लिए हर वर्ष एएचए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करता है। वहां पर रह रहे हरियाणा वासी हरियाणवी संस्कृति से जुड़े रहें इस लिए फैशन शो, लोक नृत्य, ऐतिहासिक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष हरियाणा से पद्मश्री महावीर गुड्डू विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हरियाणवी कलाकार हैं।