फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana unattended sample showing the dance art

हरियाणा के नृत्य कला का दिखा नायाब नमूना

Wed, 28 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Wed, 28 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

केयू ऑडिटोरियम हॉल। दिन मंगलवार। रत्नावली राज्य स्तरीय समारोह का मुख्य मंच। मंच पर 55 कलाकार और वह 35 मिनट। इन 35 मिनट में आर्य पीजी कॉलेज के कलाकारों ने हरियाणा के संगीत की यात्रा का ऐसा नजारा प्रस्तुत किया कि दर्शक दीर्घा में काफी देर तक तालियां बजती रहीं।

विज्ञापन


कलाकारों ने हरियाणा के नृत्य लूर, घूमर, रसिया, फागण के गीत सहित हरियाणा की कला एवं संस्कृति का एक अद्भुत नजारा कलाकारों ने प्रस्तुत किया। रत्नावली मंच पर पहली बार प्रस्तुत की इस संगीत नृत्य नाटिका में हरियाणा के इतिहास, महाभारत काल, वैदिक काल के साथ-साथ हरियाणा के भूत, भविष्य व वर्तमान को कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


दिल्ली से आए कलाकारों ने इससे पहले महाभारत को दर्शकों के सामने एक नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया व उसके बाद हरियाणा संगीत यात्रा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। करीब 35 मिनट की इस प्रस्तुति में वॉयस ओवर, नृत्य, संवाद, संगीत का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। इस संगीत यात्रा में हरियाणा के तीज त्योहारों के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के छात्र-छात्राओं के सहयोग से तैयार की गई इस नृत्य नाटिका में दर्शकों को रत्नावली के रंग में रंग भर दिया। संगीत यात्रा में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के हरविन्द्र राणा ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रत्नावली का धमाल गीत गाकर इस संगीत यात्रा की प्रस्तुति को ओर भव्य बना दिया। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि रत्नावली के तीस वर्षों के इतिहास में हरियाणा की संगीत यात्रा पहली बार प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का उद्घाटन
रत्नावली महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने ऑडिटोरियम हॉल के बाहर लगी हरियाणवी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को 100 चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। यह कला प्रदर्शनी दर्शकों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से हरियाणा की फॉक संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है।

रत्नावली में पहली बार फैशन शो
रत्नावली उत्सव में पहली बार हरियाणवी फैशन शो प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा कलाकार हरियाणा की वेशभूषा को फैशन शो के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर के युवा कलाकारों ने विशेष तैयारियां की है।

पहली सेल्फी हरियाणा के राज्यपाल की
सेल्फी विद हरियाणवी के साथ पहली सेल्फी हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने की। रत्नावली में पहली बार शुरू हुई सेल्फी विद हरियाणवी प्रतियोगिता में पहली सेल्फी हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी कला प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जैसी ही प्रतियोगिता के लिए बनाए गए सेल्फी स्टैंड पर पहुंचे और उन्होंने हरियाणा के युवा कलाकारों के साथ सेल्फी स्टीक से सेल्फी की।


स्मृति चिह्न के रूप में राज्यपाल को भेंट किया विशेष पिड्ढा
उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति हरदीप कुमार ने यादगार स्वरूप पिढ्ढा भेंट कर सम्मानित किया। खास बात यह है कि इस पिढ्ढे को विशेष रूप से बनाया गया है और इसमें राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का नाम बुनवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed