फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana team dominated the volleyball competition on the first day

पहले दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का रहा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana team dominated the volleyball competition on the first day
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोमवार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड में शुरू हो गई। एडीसी अखिल पिलानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन हुए महिला व पुरुष मुकाबले में हरियाणा की टीम का दबदबा रहा। हरियाणा की पुरुष टीम ने जहां गुजरात को हराया वहीं हरियाणा की छोरियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब को बड़े अंतराल से मात दी।
विज्ञापन

डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष की 28 और महिलाओं की 15 टीमें भाग ले रही हैं। सुबह करीब 11 बजे पुरुष वर्ग में पहला मैच उत्तराखंड और ओडिशा बीच खेला गया। जिसमें उत्तराखंड ने 25-13 और 25-19 से ओडिशा को हरा दिया। वहीं दूसरा मुकाबला राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच में हुआ, जिसमें राजस्थान ने दो-एक से (22-25, 22-16 और 15-09) मैच अपने नाम किया। तीसरे मुकाबला काफी रोचक रहा। इस मुकाबले में हरियाणा की टीम ने गुजरात को 25-14 और 25-17 के अंतराल से शिकस्त दी। चौथा मुकाबला छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच खेल गया। इसमें छत्तीसगढ़ ने 25-15 और 25-08 के अंतराल से उत्तर प्रदेश की टीम को हराया। उन्होंने बताया कि महिलाओं वर्ग में आरएसबी कानपुर और आंध्र प्रदेश के साथ मैच से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें आरएसबी कानपुर ने अपनी प्रतिद्वंदी आंध्र प्रदेश की टीम को 25-13 और 25-17 मात दी। दूसरा मैच आरएसबी चेन्नई और महाराष्ट्र के बीच हुआ, जिसमें 25-12 व 25-10 के अंतराल से आरएसबी चेन्नई ने जीत हासिल की। तीसरा मैच हरियाणा और पंजाब की टीम के बीच टक्कर हुई। इसमें हरियाणा की टीम ने पंजाब को 25-15 और 25-15 से हराकर मैच अपने नाम किया। डीएसओ ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पहले मैच लीग कम नॉकआउट के तहत होंगे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। इस मौके पर एनके भट्ट, वॉलीबॉल कोच शिव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed