फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana team beat MP 2-0

वॉलीबॉल में हरियाणा महिला टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में एमपी को 2-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana team beat MP 2-0
अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वीरवार को हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 2-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। बुधवार को बारिश के बाद केयू खेल परिसर में पानी भर गया। इस कारण खेल विभाग ने एसआईटी खेल परिसर में मैच आयोजित कराए। हालांकि वीरवार को भी दोपहर बाद बारिश के कारण कोई मैच नहीं हुए। दोपहर से पहले महिला व पुरुष दोनों के पांच-पांच मैच हुए। वहीं वीरवार को शाहाबाद के एस्टोट्रफ पर हॉकी के मैच खेले जाने थे, लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सकें। शुक्रवार को डीसी मुकुल कुमार शाहाबाद में हॉकी मैच का शुभारंभ करेंगे। डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को दोपहर तक ही वालीबॉल के मैच हो सकें। पुरुष में दिल्ली ने तेलंगाना को 2-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इसी तरह आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 2-0, राजस्थान ने पंजाब को 2-0, सेंट्रल सेक्ट्रीएट ने छत्तीसगढ़ को 2-0 से तथा पांचवें मैच में ओडिशा ने मध्यप्रदेश को 2-0 से मात दी। वहीं महिला वॉलीबॉल में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 2-0 से शिकस्त दी। इसी तरह राजस्थान ने दिल्ली को, मध्य प्रदेश ने चंडीगढ़ को तथा मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 2-0 से जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले को पंजाब की टीम ने 2-1 से अपने नाम किया। अब वॉलीबॉल प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल दौर में पहुंच चुकी है। इसमें सभी मैच नॉकआउट मैच होंगे। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 28 राज्य के 602 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। बारिश के कारण वीरवार को हॉकी के मैच नहीं खेले जा सके हैं। आज शुक्रवार से हॉकी के मैच भी शुरू हो जाएंगे। इसका शुभारंभ डीसी मुकुल कुमार करेंगे। इस मौके पर एनके भट्ट, कोच शिवकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed