फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana State Sports Festival: Players from Fatehabad and Karnal excel in cycling competitions.

हरियाणा राज्य खेल उत्सव : साइकिलिंग मुकाबलों में फतेहाबाद और करनाल के खिलाड़ियों का जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Sports Festival: Players from Fatehabad and Karnal excel in cycling competitions.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य खेल उत्सव के तहत आयोजित साइकिलिंग मुकाबलों का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के 100 किलोमीटर मार्श स्टार्ट इवेंट में फतेहाबाद की शोभा ने स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा। इसी वर्ग में फतेहाबाद की आशा रानी ने रजत और कुरुक्षेत्र की शगुन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन



पुरुषों के 150 किलोमीटर मार्श स्टार्ट मुकाबले में करनाल के सीवेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके ही जिले के गौतम ने रजत और झज्जर के नितिन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 50 किलोमीटर क्रिटेरियम रेस में झज्जर के रवि सिंह ने 18 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। करनाल के गौतम ने 15 अंक लेकर रजत और फतेहाबाद के वंश डेलू ने 11 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों की 30 किलोमीटर क्रिटेरियम इवेंट में फतेहाबाद की आशा रानी ने 20 प्वाइंट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता। शोभा ने 12 प्वाइंट्स लेकर रजत और करनाल की शगुन ने 8 प्वाइंट्स के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शाहाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रामकुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी रहे हैं और हरियाणा की खेल नीति के अंतर्गत पुलिस सेवा में शामिल हुए और आज पुलिस उपाधीक्षक पद तक पहुंचे हैं। इस मौके पर हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर, सहसचिव जगदीश असीजा, साई कोच कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह, जसविंदर भुल्लर, समीर यादव, संजय कुमार, विकास कश्यप, सुनील कुमार, हैप्पी असीजा, ओंकार सिंह, पंजाब सिंह, पंकज, राजेंद्र सैनी सहित अन्य सदस्य व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed