फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee organized open court for the first time, resolved problems

Kurukshetra News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने पहली बार लगाया खुला दरबार, निपटाईं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee organized open court for the first time, resolved problems
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से मंगलवार को पहली बार खुला दरबार लगाया गया, जिसमें अनेक समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

कमेटी के मुख्यालय सिख मिशन में लगाए इस खुले दरबार की अध्यक्षता प्रधान महंत करमजीत सिंह ने की जबकि कई अन्य सदस्य भी यहां मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न गुरुघरों व अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी भी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे तो वहीं संगत ने भी कई समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

इन समस्याओं में कई व्यवस्थागत रही तो कई नई योजनाओं को लेकर तो कुछ पुरानी समस्याएं भी शामिल रहीं। इस दौरान महंत करमजीत सिंह ने समस्याएं लेकर आए लोगों से विस्तार से चर्चा भी की तो वहीं कहा कि किसी भी गुरुघर व अन्य संस्थान के कर्मचारी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उनका प्रयास हर संस्थान के उत्थान का है। वे चाहते हैं कि किसी भी प्रकार गुरुघरों व अन्य संस्थानों का संचालन प्रभावित न हो। यह बेहतर तरीके से सुचारू रहे और इसके लिए हर कर्मचारी व संगत के सहयोग की जरूरत होती है। कमेटी का हर सदस्य व पदाधिकारी इसके लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed