{"_id":"641d2c1ff3cff6ce3c08ca03","slug":"haryana-rain-started-again-in-kurukshetra-increased-concern-of-farmers-hailstorm-in-pehowa-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में फिर शुरू हुई बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता, पिहोवा में ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में फिर शुरू हुई बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता, पिहोवा में ओलावृष्टि
Fri, 24 Mar 2023 10:20 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:20 AM IST
सार
किसानों में फिर चिंता गहरा गई और आशंका जताई जा रही है कि इस बार तेज बारिश हुई तो और भी ज्यादा नुकसान फसलों में होगा। उधर 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद दर्ज शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन अभी भौतिक मूल्यांकन की तैयारियों में लगा था किसी विभाग की कई टीमें बनाई गई थी।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में 2 दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह अचानक फिर मौसम बदला और जिला भर में बारिश होने लगी। जिसके साथ ही पिहोवा क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बदले इस मौसम में किसानों की चिंता फिर बढ़ा दी है बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में फिर नुकसान होने की आशंका जताई जाने लगी है।
विज्ञापन
सैकड़ों किसानों ने पोर्टल के जरिए भी शिकायतें दर्ज करवाई
कुरुक्षेत्र 2 दिन पहले जिला भर में जमकर बारिश हुई थी जो 44 एमएम दर्ज की गई थी। सबसे ज्यादा बारिश जिला के इस्माइलाबाद व शाहाबाद क्षेत्र में हुई थी और इस बारिश से पकाई पर पहुंची गेहूं वह अन्य फसलों में भारी नुकसान हुआ था। जिला भर के करीब 2000 किसानों ने कृषि विभाग को फसल के नुकसान को लेकर भरपाई के लिए मुआवजे की गुहार लगाई है तो वही सैकड़ों किसानों ने पोर्टल के जरिए भी शिकायतें दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
वीरवार देर शाम तक शिकायत दर्ज करवाने का सिलसिला जारी रहा था कि शुक्रवार सुबह फिर मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। किसानों में फिर चिंता गहरा गई और आशंका जताई जा रही है कि इस बार तेज बारिश हुई तो और भी ज्यादा नुकसान फसलों में होगा। उधर 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद दर्ज शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन अभी भौतिक मूल्यांकन की तैयारियों में लगा था किसी विभाग की कई टीमें बनाई गई थी और कुश्ती में प्रारंभिक भौतिक जांच के लिए फील्ड में भी उतर गई थी लेकिन अब बदले मौसम ने फिर समस्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल में है जो पकाई के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुकी है। 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है तो वही अगले 1 सप्ताह तक गेहूं की कटाई भी शुरू होने की उम्मीद जताई जाने लगी थी।