फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Primary Teacher Association submitted memorandum

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana Primary Teacher Association submitted memorandum
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में मांग की है कि सभी प्राथमिक स्कूलों में मुख्य शिक्षक का पद सृजित करके पदोन्नति दी जाए। एक परिसर में स्थित प्राथमिक स्कूलों में मुख्य शिक्षक का पद समाप्त न किया जाएं। सभी प्राथमिक स्कूलों में सफाई कर्मचारी और चपरासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजपाल कालड़ा ने बताया कि टीचरों की मांग है कि एडमिशन की प्रक्रिया पहले की तरह से स्कूल के एमआईएस से हो। 30 सितंबर 2021 की छात्र संख्या के आधार पर वैज्ञानिक करण करके प्राइमरी टीचरों के तबादले किए जाएं। 2017 में नियुक्त टीचरों को स्थायी जिला आवंटित किया जाए। इस मौके पर जिला महासचिव राजेंद्र सैनी, वरिष्ठ उप प्रधान प्रदीप, कोषाध्यक्ष सुरेश, सुनीता अरोड़ा, अनुराधा वर्मा, अमिता, बलजिंदर, राजेंद्र, जगबीर, महावीर, नरेंद्र, राजीव शर्मा, प्रेमपाल, नवदीप, अमरजीत फोगाट, अनिल, संजीव बतान, नरेश, प्रवीण, रोहताश, वरुण शर्मा, रामेश्वर, अमित, रमेश कुमार, नरेंद्र, रोशन लाल व अजीत पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed