फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana police constable died

आसमानी बिजली गिरने से हरियाणा पुलिस के सिपाही की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana police constable died
बिजली गिरने से बुधवार सुबह एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त गांव चढ़ूनी वासी सुभाष चंद के रूप में हुई, जो कि फरीदाबाद में सिपाही के पद पर तैनात था। वह अपने गांव आया हुआ था और सुबह अपने पिता राम सिंह के साथ अपने खेतों में गया था। सुभाष चंद आगे-आगे चल रहा था, जबकि उसका पिता उसके पीछे ही थोड़े फासले पर था। अचानक बिजली सुभाष चंद पर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पिता और लोगों ने उसको अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही सुभाष चंद ने दम तोड़ दिया। सुभाष चंद पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती था। मृतक अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed