फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Pavilion became the center of attraction, thousands of tourists arrived on Sunday

Kurukshetra News: हरियाणा पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, रविवार को पहुंचे हजारों पर्यटक

Mon, 01 Dec 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 01 Dec 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana Pavilion became the center of attraction, thousands of tourists arrived on Sunday
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ स्वावलंबन और उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगे हरियाणा पैवेलियन में बीएससी मास कम्युनिकेशन द्वितीय वर्ष की छात्रा मिन्नत का स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन



मिन्नत द्वारा ऊन से बनाए गए सुंदर गुलाब, विभिन्न प्रकार के फूल, हैंडबैग, मेजपोश और कई आकर्षक वस्तुएं पर्यटकों को खूब पसंद आ रही हैं। पहली बार स्टॉल लगाने पर ही मिन्नत का सामान हाथों-हाथ बिक रहा है। मिन्नत ने बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि अपनी मां का हाथ बंटाने के लिए शुरू किए गए इस छोटे से शौक का परिणाम इतना बड़ा होगा कि आज वह आत्मविश्वास के साथ अपने पांव पर खड़ी होगी। मिन्नत ने कुलपति का आभार जताया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा विवि छात्रों को अपने कौशल को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करने का काम रहा है। कुलपति मार्गदर्शन में कई छात्र रत्नावली और हरियाणा पैवेलियन में अपने उत्पाद बेचकर उद्यमिता के नए आयाम छू रहे हैं और भविष्य में भी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
हरियाणा पैवेलियन में पर्यटकों की भारी भीड़
पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का हरियाणा पैवेलियन रविवार को पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। हरियाणवी बोहिया, फूलझड़ी और लोक संस्कृति से जुड़े स्टॉल लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।

हिसार के फांसी गांव के सुभाष द्वारा लगाया गया स्टॉल हरियाणा की प्राचीन बोहिया पद्धति, फुलझड़ी, बंदरवाल, घोड़े और विभिन्न साज-सज्जा की वस्तुओं से सबका मन मोह रहा है। सुभाष ने बताया कि वह हरियाणा की लुप्त होती कलाकृतियों को जीवंत रखने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार का दिन पैवेलियन के लिए बेहद खास रहा, जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed