फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Krishna, who has been in BJP for 44 years, joins AAP, can contest elections

Haryana: 44 साल से भाजपा में रहे कृष्ण आप में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

Tue, 10 Sep 2024 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 12:37 AM IST
सार

भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज हुए थे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर चुके थे। 

विज्ञापन
Haryana: Krishna, who has been in BJP for 44 years, joins AAP, can contest elections
44 साल से भाजपा में रहे कृष्ण आप में शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में पिछले करीब 44 साल से भाजपा से जुड़े रहे वरिष्ठ नेता कृष्ण बजाज ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। वे दिल्ली में जाकर प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। डॉ सुशील गुप्ता ने उन्हें पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया है। संभावना जताई जा रही है कि वे आप के थानेसर से प्रत्याशी हो सकते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि इस संबध में कृष्ण बजाज से संपर्क नहीं हो पाया लेकिन उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता बता रहे हैं कि कृष्ण बजाज दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए हैं। वहीं उनके खास समर्थक राजेश अरोड़ा ने भी यह पुष्टि की।
विज्ञापन


बता दें कि कृष्ण बजाज भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे यहां थानेसर से भाजपा की ओर से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार भी उन्हें टिकट की उम्मीद थी लेकिन भाजपा ने वर्तमान विधायक एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा पर ही तीसरी बार भी भरोसा जताया है। कृष्ण बजाज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया था।

वे टिकट की दावेदारी करते हुए लंबे समय से लोगों के बीच थे। अब टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय तौर पर भी अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखा था और अब वे आप में शामिल हो गए हैं। उनके इस कदम से भाजपा को बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed