फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Hooda said - The fight is not only for the Lok Sabha elections but also for the power of the state

Haryana: हुड्डा बोले- लड़ाई लोकसभा चुनाव की ही नहीं प्रदेश की सत्ता की भी है, संविधान व देश बचाना उद्देश्य

Thu, 02 May 2024 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 06:44 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संविधान व देश को बचाना ही गठबंधन का उद्देश्य है। आप प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में सभा को उन्होंने संबोधित किया। 

विज्ञापन
Haryana: Hooda said - The fight is not only for the Lok Sabha elections but also for the power of the state
संबोधित करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी 25 मई को होने वाले चुनाव केवल लोकसभा के लिए ही नहीं है। यह लड़ाई प्रदेश की सत्ता की भी है। करीब तीन माह बाद प्रदेश में आने वाली सरकार की भी तस्वीर यह चुनाव साफ कर देंगे। यह तय है कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की ही होगी।  लेकिन इसके लिए हर कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड़डा का।

विज्ञापन


वे गुरुवार को सेक्टर 17 में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद जुलूस के साथ डॉ. सुशील गुप्ता जिला सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन किया। इस दौरान भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह, आप वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी रहे।
विज्ञापन


जनसभा में हुड्डा ने कहा कि भाजपा के दस साल के शासन में प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई व बिगड़ी कानून व्यवस्था में नंबर एक हो गया है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में आज हाहाकार मचा है और हर कोई भाजपा को सत्ता से बाहर करने को तैयार है। प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार आने पर गुंडाराज पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी, 300 रुपये यूनिट बिजली फ्री कर दी जाएगी, प्रदेश में दो लाख व देश में 30 लाख नौकरियां खाली पदों पर दी जाएंगी। बुर्जुगों की पेंशन छह हजार रुपये की जाएगी। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने आह्वान किया कि एक-एक वोट का ख्याल रखना होगा।

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह व दिल्ली से राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने भी इंडिया गठबंधन को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, सुधीर मेहता, विधायक सुलतान जडौला, दिल्लू राम बाजीगर, आप जिलाध्यक्ष विशाल खुब्बड़, सुमित हिंदुस्तानी भी मौजूद रहे।


हमारा व जनता का इम्तिहान है चुनाव : उदयभान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हम सभी का और देश व प्रदेश की जनता का इम्तिहान है और इसमें सफल होना ही है। इस चुनाव के जरिए किसानों, पहलवानों, महिलाओं व अन्य वर्गों के हुए सरेआम शोषण का बदला लेना है। एक-एक बूथ को जितने के लिए किलेबंदी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed