फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Girl Alice make world record of long hair woman with longest Hair

हरियाणा की ऐलिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 8 फुट 7 इंच लंबे बाल... ईबीआर में नाम शामिल, जानिए सफलता की कहानी

Tue, 24 Jun 2025 04:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 04:23 PM IST
सार

हरियाणा की ऐलिस ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम रोशन किया है। कभी बालों की झड़ने की समस्या और रूसी से परेशान ऐलिस ने 8 फुट 7 इंच लंबे बालों के साथ  इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एलाइट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Haryana Girl Alice make world record of long hair woman with longest Hair
ऐलिस को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा न केवल जीवनशैली विकारों का समाधान है, बल्कि यह सपनों को साकार करने की प्रेरणा शक्ति भी बन सकती है। कैथल जिले के गांव डीग की 30 वर्षीय ऐलिस (आशा देवी) इसकी मिसाल बनी हैं, जिन्होंने 8 फुट 7 इंच लंबे बालों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि को  इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (आईबीआर) और एलाइट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (ईबीआर) दोनों में दर्ज किया गया है, लेकिन इस कामयाबी की असली कहानी श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय से जुड़ी है,जिसने ऐलिस के सपनों को साकार किया।  

विज्ञापन

Haryana Girl Alice make world record of long hair woman with longest Hair
एलीट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज - फोटो : अमर उजाला


रूसी और झड़ते बालों से टूटा सपना, आयुष ने दी नई राह

ऐलिस ने विश्व की सबसे लंबे बालों वाली महिला बनने का सपना संजोया था,लेकिन भारी रूसी और बालों के झड़ने ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। ऐलिस के बाल 7 फुट 9 इंच जरूर थे,लेकिन रूसी के कारण लगातार बाल टूट रहे थे। ऐसे में उन्होंने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (अस्पताल) के क्रिया शरीर विभाग की प्रोफेसर वैद्य शुभा कौशल से संपर्क किया। प्रो.कौशल ने लगभग डेढ़ साल तक ऐलिस का आयुर्वेदिक उपचार किया, जिसमें देसी औषधियों, जड़ी-बूटियों और जीवनशैली परिवर्तन का समावेश था। इस उपचार के फलस्वरूप ऐलिस के बाल न केवल झड़ना बंद हुए,बल्कि उनकी लंबाई बढ़कर 8 फुट 7 इंच हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Girl Alice make world record of long hair woman with longest Hair
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने की प्रशंसा 


विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद ऐलिस जब श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय पहुंचीं तो कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने मिठाई खिलाकर उन्हें और वैद्य शुभा कौशल को शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। ऐलिस का रिकॉर्ड सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि आयुष चिकित्सा की सफलता का उदाहरण है। हमारी बेटियां खेलों से लेकर सौंदर्य और सेवा तक हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। ऐलिस ने यह दिखा दिया कि अगर बालों से जुड़ी कोई समस्या हो तो आयुर्वेदिक चिकित्सा सबसे प्रभावी समाधान हो सकती है। वहीं, प्रोफेसर वैद्य शुभा कौशल ने कहा ऐलिस जब उनके पास आईं, तो सिर में गहरी रूसी, पपड़ी और बाल झड़ने की समस्या थी। आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित औषधियों, तेलों और खानपान परिवर्तन से उनकी समस्या जड़ से ठीक हुई। 

विज्ञापन

ऐलिस ने कैंसर पीड़ित को डोनेट किए बाल


ऐलिस ने विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद अपने बाल सिरसा स्थित एक कैंसर पीड़ित को दान कर दिए। उन्होंने कहा कि बालों को बढ़ाना मेरा सपना था,लेकिन अब यही सेवा का माध्यम बन गया है। आयुष चिकित्सा ने मुझे वह आत्मविश्वास और सौंदर्य दिया, जिसे मैं अब दूसरों के साथ बांटना चाहती हूं। ऐलिस बताती हैं कि उनके परिवार में मां संतरो और दो बहनों मनीषा और तमन्ना नैन के भी लंबे बाल हैं। उनके पिता रोहताश नैन किसान हैं। पूरे परिवार ने उनके लक्ष्य में सहयोग दिया।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को झटका: स्लैब में बदलाव व फिक्स चार्ज से बढ़े दाम, विपक्ष भी सरकार पर हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed