फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Former CM OP Chautala targeted the government

Haryana: पूर्व CM OP चौटाला ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- न बाढ़ से पहले बचाव, न बाद में राहत के प्रबंध किए

Mon, 17 Jul 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 08:34 PM IST
सार

इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही विपक्ष से एकजुट होने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Haryana: Former CM OP Chautala targeted the government
कुरुक्षेत्र पहुंचे ओम प्रकाश चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकार ने न बाढ़ से पहले बचाव को लेकर कार्य किया और न बाद में पीड़ितों को राहत देने के लिए। लोग परेशानी झेलते रहे, लेकिन आम लोगों व संस्थाओं के प्रयासों से इन्हें कुछ राहत मिल पाई। यह कहना है इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का। 

विज्ञापन


वे सोमवार को कुरुक्षेत्र के गांव नरकातारी व कीर्ति नगर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण लोगों को भारी नुकसान हुआ है। फसलें तो डूबी ही घरों में भी पानी घुस गया और लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए। ये हालात हर किसी को सन्न कर देने वाले हैं, लेकिन सरकार ने न बरसाती सीजन से पहले कोई तैयारी की और न बाद में पीड़ितों की कोई सहायता की गई। इनेलो की सरकार आने पर इन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। 
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि इनेलो की परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग वर्तमान सरकार के कुशासन से बेहद दुखी हो चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में वर्ष 2024 के चुनावों का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वर्तमान सरकार को जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को हटाने को लेकर विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने सभी पार्टियों को गठबंधन को लेकर न्यौता दिया है, ताकि वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की ही होगी। आज लोग वर्तमान सरकार को बदलना चाहते हैं।


सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश-प्रदेश कर्ज में बंध चुका है और पैदा होने वाला बच्चा भी कर्जदार होता है। आज वर्तमान सरकार से हर वर्ग दुखी है और पीछा छुड़वाना चाहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed