फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Farmers protest on railway track Vande Bharat stop for more then one hour at Kurukshetra station

रेल रोको आंदोलन: किसानों ने रेलवे ट्रैक पर दिया धरना, कुरुक्षेत्र स्टेशन पर सवा घंटा खड़ी रही वंदे भारत

Thu, 03 Oct 2024 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

मांगों को लेकर किसानों ने वीरवार को रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। इस वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन सवा घंटा खड़ी रही।

विज्ञापन
Haryana Farmers protest on railway track Vande Bharat stop for more then one hour at Kurukshetra station
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी बंदे भारत। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों का रेल रोको आंदोलन का असर हरियाणा पंजाब में दिखा। रेल पटरियों पर धरने पर बैठे किसानों की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। वहीं, किसानों के धरने के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20977 एक घंटा 10 मिनट तक खड़ी रही। इससे जहां ट्रेन में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं स्टेशन पर पहुंचे यात्री भी घंटों दूसरी ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


अंबाला के मोहड़ी के समीप रेलवे पटरी पर किसानों के धरने के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस का कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:30 से 2:40 बजे तक खड़ी रही। 
विज्ञापन




एमएसपी सहित कई अन्य मांगों को लेकर किसानों ने रेलवे पटरियों को जाम करने का एलान 22 सितंबर को पिपली में हुई किसान महापंचायत में किया था। किसानों ने मोहड़ी के समीप दोपहर 12 बजे से दो बजकर 30 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर धरना लगाए रखा, जिससे कई अन्य ट्रेनों पर असर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें चलती रही देरी से : उमा राम
यात्री उमा राम ने बताया कि वे पिछले दो घंटे से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे है, लेकिन कोई भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं आ पाई, जिससे परेशानी हुई। अब ट्रेन के आने पर ही अंबाला तक सफर हो पाएगा। रेलवे स्टेशन पर आने के बाद ही पता चल पाया कि किसानों ने मोहड़ी के पास ट्रैक पर धरना लगाया है। इसके कारण वंदे भारत ट्रेन भी एक घंटे के करीब रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।


क्या बोले स्टेशन अधीक्षक
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि किसानों ने मोहड़ी के समीप रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर धरना दिया, जिसके चलते रेल यातायात पर असर पड़ा। इसके कारण अजमेर चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20977 एक घंटा 10 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे पटरी से किसानों के हटते ही अजमेर ट्रेन अंबाला की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed