{"_id":"656e076504644a9b940a4503","slug":"haryana-dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-the-toilet-of-garib-rath-express-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गरीब रथ एक्सप्रेस के शौचालय में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, कैरी बैग में मिला कुरुक्षेत्र का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गरीब रथ एक्सप्रेस के शौचालय में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, कैरी बैग में मिला कुरुक्षेत्र का पता
Mon, 04 Dec 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:37 PM IST
सार
सुबह पौने नौ बजे कालका रेलवे स्टेशन की घटना है। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी कालका पहुंची। कैरी बैग में कुरुक्षेत्र का पता मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गरीब रथ एक्सप्रेस के डिब्बे के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना सुबह पौने नौ बजे कालका रेलवे स्टेशन की है। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी कालका पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के पास एक कैरी बैग मिला, जिस पर शाही लिबास रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र का पता लिखा था। कालका जीआरपी ने शव को 72 घंटे के लिए शव को शवगृह में रख दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अजमेर से चंडीगढ़ चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस चंडी मंदिर के पास पहुंची तो जी-14 कोच में तैनात रेलवे सहायक कर्मी कोच के शौचालय में गया, मगर शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे लगा कि शौचालय में पहले से कोई मौजूद है। उसने कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया तो अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
लिहाजा, शक होने पर उसने रेलवे के अन्य स्टाफ को सूचना देकर मौके पर बुलाया। स्टाफ ने पेचकस की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला तो शौचालय में एक युवक का शव परने से लटका हुआ था। मामले की सूचना पाकर कालका जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जीआरपी को दी सूचना
कालका जीआरपी स्टेशन के प्रभारी सतपाल ने बताया कि युवक करीब 28 साल का था। उसके पास से रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र की शाही लिबाज पते का एक कैरी बैग मिला है। उनकी टीम ने कुरुक्षेत्र जीआरपी से संपर्क किया था। हालांकि युवक की शिनाख्त के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।