फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: CM Manohar reached Kurukshetra, said - Congress leaders do not know the meaning of politics

Haryana: कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर, बोले- कांग्रेस नेताओं को नहीं राजनीति के अर्थ का पता

Sun, 21 Jan 2024 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 07:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों को आगामी चुनावों को लेकर मंत्र दिया तो वहीं कहा कि हमें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचानी चाहिए।

विज्ञापन
Haryana: CM Manohar reached Kurukshetra, said - Congress leaders do not know the meaning of politics
कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के 11 जिलाध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ गहन मंथन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी चुनावों को लेकर भी मंत्र दिया तो वहीं कहा कि हमें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचानी चाहिए। दोपहर बाद करीब दो बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने तीन घंटे तक चर्चा की तो आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 500 साल के इंतजार के बाद श्रीराम लला के विराजने का इंतजार खत्म हुआ है। देश व दुनिया के लिए आखिरकार वह वक्त आ गया है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को विपक्ष द्वारा भाजपा की राजनीति करार देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीति के अर्थ का ही पता नहीं है। जिस दिन वे लोग यह सिख जाएंगे, तब ऐसा नहीं कहेंगे। श्रीराम के आने की हर किसी को खुशी है और पूरे देश में हर्ष का माहौल है। वे आठ या नौ फरवरी को श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed