फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Chamber of Commerce demanded to create industrial zone in Kurukshetra

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की कुरुक्षेत्र में इंडस्ट्रियल जॉन बनाने की मांग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana Chamber of Commerce demanded to create industrial zone in Kurukshetra
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक निजी होटल में कुरुक्षेत्र चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुरुक्षेत्र में इंडस्ट्रियल जोन बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में निर्णय हुआ कि इस मांग को लेकर हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उद्योगमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में उद्योगपति ईश्वर गुप्ता ने कहा कि उद्योगों में आर्थिक मंदी छायी हुई है, जिस कारण से प्रवासी मजदूरों का आना-जाना लगा हुआ है। इस कारण से उद्योगों की उत्पादन क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सरकार को इस बारे में ठोस कदम उठाने चाहिए। बैठक में उद्योगपति धर्मपाल सिंगला ने कहा कि बैंक अधिकारियों एवं लघु व सूक्ष्म उद्योग मालिकों में तालमेल की बहुत कमी आ गई है। जिस कारण से लघु उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। इस बारे में सरकार को निर्णय लेकर कोई योजना तैयार की जानी चाहिए, ताकि पहले की भांति तालमेल संभव हो पाए। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंघल ने सभी सदस्य एवं उद्योगपतियों का स्वागत किया। अंत में कुरुक्षेत्र चैप्टर के महासचिव डॉ. नरेंद्र पाल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में कुलवंत सिंह सैनी, राजेश सिंगला, पवन गर्ग, रोशन लाल, धर्मपाल सिंगला, ईश्वर गुप्ता, मुकंद लाल व एसएस सैनी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed