{"_id":"6602f7ac84859d232c0e2408","slug":"haryana-candle-march-taken-out-in-protest-against-kejriwal-s-arrest-and-lathi-charge-on-workers-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: केजरीवाल की गिरफ्तारी व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: केजरीवाल की गिरफ्तारी व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Tue, 26 Mar 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:58 PM IST
सार
बराड़ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ युवा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में छात्र युवा संघर्ष समिति के छात्र नेताओं द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बुधवार करीब नौ बजे कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने भी मार्च का समर्थन किया और कहा कि देश का युवा इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगा। देश का युवा अरविंद केजरीवाल के साथ है।
विज्ञापन
सीवाईएसएस के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को कुचलने और खत्म करने की षड्यंत्र में दिन रात लगी हुई है। उनको ये लगता है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर वो उनकी सोच और देश को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की जिद को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा हर जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी शुभम राणा, अध्यक्ष चंद्रशेखर पांचाल, उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, जिला सेक्रेटरी मोहित कश्यप, छात्र नेता लकी चौहान, आईटीआई उमरी से अध्यक्ष एलिश, विक्की ठाकुर, करण गाबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन