फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: BJP shows strength in hot seat Ladwa, Home Minister Amit Shah will held rally on 27th

Haryana: हॉट सीट लाडवा में भाजपा ने झौंकी ताकत, 27 को गृह मंत्री अमित शाह भरेंगे जोश

Wed, 25 Sep 2024 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 09:27 PM IST
सार

29 को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे तो स्मृति ईरानी के आने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Haryana: BJP shows strength in hot seat Ladwa, Home Minister Amit Shah will held rally on 27th
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

महाभारत की धरती पर सियासी रण जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रचार में भी पूरी ताकत झौंक दी है।  जहां इसी धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर को पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था वहीं अब अन्य बड़े नेताओं ने भी इसी धरा की ओर रूख कर लिया है। इसमें भी खासतौर पर हॉट सीट लाडवा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

विज्ञापन


इसी सीट से पार्टी ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी को मैदान में उतारा हुआ है, जहां बुधवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां कार्यकर्ताओं में जान फूंकी तो वहीं अब 27 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी जोश भरेंगे।
विज्ञापन


वे यहां रादौर मार्ग पर रैली स्थल पर जनसभा को संबोधित कर हर वर्ग के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे तो वहीं उनके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भी इसी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इससे पहले यहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री नायब सैनी के चुनाव प्रचार में जोश भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद भी अपने चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। पिछले 10 दिनों से वे लगातार क्षेत्र में हैं तो वहीं गांव-गांव पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं उनकी पत्नी सुमन सैनी भी उसी दिन से ही मोर्चा संभाले हुए हैं। वे भी लगातार हर वर्ग के साथ-साथ महिला मतदाताओं को साधने में पसीना बहा रही हैं। 

योगी आदित्यनाथ 29 को पहुंचेंगे
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 सितंबर को धर्मनगरी पहुंचेंगे। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किस विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन शाहाबाद में उनके पहुंचने की संभावना है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के दौरान 20 मई को भी धर्मनगरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानेसर अनाजमंडी में पार्टी प्रत्याशी रहे नवीन जिंदल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया था। अब उनका यह दूसरा दौरा होगा।


अमित शाह की रैली की तैयारी शुरू : राणा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री लाडवा में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस जनसभा में भारी भीड़ उमड़ेगी। उनका कहना है कि अभी पार्टी के कईं बड़े नेता स्टार प्रचारक के तौर पर पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed