फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Bike riding teacher dies after being hit by bus

Haryana: बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, हादसा देखकर शिक्षक का पिता हुआ बेहोश

Fri, 27 Sep 2024 12:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 12:28 PM IST
सार

पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Haryana: Bike riding teacher dies after being hit by bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बस की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे को देखकर शिक्षक के पीछे दूसरी बाइक पर आ रहा उसका पिता बेहोश हो गया। मृतक की शिनाख्त योगेश कुमार 24 निवासी माड़ी मोहल्ला शाहाबाद के रूप में हुई।

विज्ञापन


थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में प्रवीण कुमार निवासी माड़ी मोहल्ला ने बताया कि उसका बेटा योगेश कुमार लाडवा के निजी स्कूल में पढ़ाता था। स्कूल की छुट्टी के बाद उसका बेटा लाडवा में ट्यूशन भी पढ़ाता था। गत दिवस वह अपने भतीजे रवि के साथ बाइक पर लाडवा आया था। यहां लाडवा बस अड्डे पर उनको योगेश मिला था।
विज्ञापन


यहां वे अपनी-अपनी बाइक पर लाडवा के लिए चल दिए। दोपहर करीब डेढ़ बजे लाडवा-शाहाबाद रोड पर  पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उसका बेटा मुड़ने लगा तो शाहाबाद की तरफ से आई बस ने उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। बस चालक उसके बेटे को दूर तक घसीटकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हादसा देखकर वह घबरा गया और बेहोश हो गया। उसके भतीजे रवि कुमार ने उसे और अपने भाई को संभाला। वह होश में आया तो योगेश को लाडवा अस्पताल ले गए। यहां उसकी नाजुक हालत को देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद योगेश को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। एलएनजेपी अस्पताल में उसके बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed