{"_id":"64f8b07bf8768e665f07d1d5","slug":"haryana-bhupinder-singh-asandh-becomes-head-amid-hsgpc-controversy-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एचएसजीपीसी विवाद के बीच भूपिंद्र सिंह असंध बने प्रधान, रमणीक सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एचएसजीपीसी विवाद के बीच भूपिंद्र सिंह असंध बने प्रधान, रमणीक सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी
Wed, 06 Sep 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:31 PM IST
सार
ये जिम्मेदारी स्थाई नियुक्ति तक दी गई है। प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से बुधवार को दोनों पदों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी को लेकर पत्र जारी कर दिया है, जिसकी पुष्टि भूपिंद्र सिंह असंध ने भी की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंद्र सिंह असंध को प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य रमणीक सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन एडहॉक कमेटी के विवाद के बीच प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंद्र सिंह असंध को प्रधान व कार्यकारिणी सदस्य रमणीक सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है। वे शुक्रवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में अरदास कर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। ये जिम्मेदारी स्थाई नियुक्ति तक दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि 14 अगस्त को अंबाला के श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में बैठक के दौरान हुए विवाद के चलते प्रधान महंत करमजीत सिंह व महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रधान व महासचिव बनने को लेकर कईं लोग सक्रिय थे तो वहीं लॉबिंग भी की जाने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले करेंगे अरदास, फिर संभालेंगे कमान : असंध
वरिष्ठ उपप्रधान भूपिंद्र सिंह असंध ने संपर्क करने पर बताया कि सरकार द्वारा उन्हें प्रधान के तौर पर और रमणीक सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वे शुक्रवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में पहुंचंगे, जहां पहले गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर शुकराना करेंगे और अरदास के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी सदस्यों को साथ लेकर बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।
आज शुरू होगी विवाद की जांच
उधर श्री पंजोखरा साहिब में हुए विवाद की जांच सात सितंबर को होगी, जिसके लिए श्री अकाल तख्त की ओर से बनाई गई कमेटी पहुंचेगी। इसके लिए भी संबंधित सदस्यों को बुलाया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर श्री अकाल तख्त द्वारा फैसला लिया जाना है। इस विवाद को लेकर कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह व महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने शिकायत देते हुए जांच की भी मांग की थी। बाद में दोनों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया था।