फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana beat Chandigarh 2-0 in volleyball

वॉलीबॉल में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 2-0 से किया पराजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana beat Chandigarh 2-0 in volleyball
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड की ओर से चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला और पुरुष दोनों वर्ग के आठ-आठ वॉलीबॉल के मैच हुए। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि दूसरे दिन हुए महिला टीम के मुकाबलों में हरियाणा ने चंडीगढ़ को दो-शून्य से पराजित किया है। हरियाणा की टीम ने मैच के पहले दो सेट 25-3 और 25-8 के अंतर से जीते।
विज्ञापन

इसी तरह राजस्थान ने आरएसबी मुंबई को दो-शून्य, एनसीटी दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को दो-शून्य और आंध्र प्रदेश ने इंदौर की टीम को दो-एक से पराजित किया है। इसके साथ ही आरएसबी चेन्नई ने उत्तराखंड को दो-शून्य से पराजित किया है।
विज्ञापन

इसी तरह पुरुष मुकाबलों में एनसीटी दिल्ली की टीम ने चंडीगढ़ को दो शून्य के अंतर से पराजित किया है। इसके साथ ही तेलंगाना ने छत्तीसगढ़ को दो-एक, महाराष्ट्र ने पंजाब को दो-शून्य और राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को दो-शून्य से हराया है। इसी तरह आंध्र प्रदेश ने मध्यप्रदेश, आरएसबी मुंबई ने आरएसबी देहरादून को दो-शून्य से पराजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसबी अहमदाबाद ने आरएसबी हैदराबाद को दो-एक के अंतर से पराजित किया है। उन्होंने कहा कि 28 राज्यों के 602 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल प्रतियोगिता में देश भर के 28 राज्यों से 602 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता 24 सितंबर तक चलेगी। खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित करवाई जा रही प्रतियोगिता में वालीबाल कोच शिव कुमार, कोच भूपेंद्र चौहान व बलकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed